Sunday, 9 December 2012

वो सही था वो सही है

वो सही था वो सही है 

जिसके सर पर तलवार रही है 

सबने मुँह में जो आया कह दिया 

उसकी हर बात अनकही है ,

आज फिर लगा कोई पीछे छूटा शायद 

मुड़ के देखा तो साया भी नहीं है

खुदको फिर तन्हा पाया तो लगा ऐसे

दर्शन तू तब भी वही था

तू अब भी वही है ....

--- DD