Friday, 20 January 2012

BEHIND THE SCENES NEGOTIATIONS OF AN ACTOR AND PRODUCER.......:) क्या हालत हो गई है actors की ....HA HA

written  by - DARSHAN DAVE................:)



** क्या हालत हो गई है अभिनेताओं की... !!
Now a days the moment producers quote their budget,actor's genuine reaction is.........

:(  

" Sir are you sure ये शो का हीरो ही है,मतलब main lead ही है क्या सर ??.....इतना तो मेरा ड्राईवर मुझसे ले लेता है सर ,सर मैंने सोचा था मैं remuneration माँगूगा और फिर conveyance भी माँगूंगा पर आप तो remuneration ही conveyance जितना बोल रहे हैं... सर please माँ की दवाइयाँ लानी हैं,बहन के हाथ पीले नहीं हो रहे,लड़के वाले pressure cooker माँग रहे हैं ,पर मेरे ऊपर पहले ही इतना pressure है, कहाँ से लाऊँ ?? एक्टर हुआ तो क्या हुआ,साल में कम से कम एक बार तो मकान का किराया दूँ ,सर दुनिया मेरा fan club खोल के बैठी है और कल बिजली कटने से मेरे घर का  fan  बंद हो गया....सर  internet पर दुनियाँ भर के विडियो पड़े हैं मेरे, पर आपने पाँच बार मेरा audition ले लिया,दो बार लेने के बाद चैनल को लगा मैं शायद t -shirt  के मुकाबले पजामें कुर्ते में कुछ अलग अभिनय करूँगा इसलिये एक बार और audition ,फिर उन्हें लगा कि शायद मैं हरे कुर्ते की जगह लाल कुर्ते में,खिड़की की जगह दरवाज़े के सामने  ज़्यादा किरदार में नज़र आऊँगा इसलिये फिर audition पेल दिया.....मगर इस बार शायद ये check करना था कि कहीं ये हर बार तुक्के में तो अच्छी acting नहीं कर जाता इसलिये इस बार सेट पर बुला कर पचास लोगों के सामने audition ....सर मैं जैसे तैसे हीरो सा बन कर आता रहा, अब पैसे में मत रुलाइये,सर दो साल से ये सोचकर कैमरा face नहीं किया कि एक दिन पैसे वाला काम भी मिलेगा,पर पिछले सीरियल में भी आपने मेरे पूर्व ड्राईवर को हीरो का रोले दे दिया था क्योंकि मैं उसे 5 देता था और आपने उसे 5200 का चेक दे दिया....पूरा आम का season  निकल गया,एक हाफुज़ आम नसीब नहीं हुआ....Hep dude  के look के लिए वो ही चुस्त blouse  जैसी ब्लैक t -shirt और blue jeans , जो तीन साल पहले खरीदी थी,पहन रहा हूँ,socks में और बाकी सब गारमेंट्स में छेद हैं,पर आपको क्या ?,bus  का पास भी spot boy से लेकर बनवाया है,इतना पेट्रोल तो भरवा लूँ कि गाड़ी को रोज़ एक बार स्टार्ट करके बंद कर दूँ ताकि वो चालू हालत में रहे,सर जब पिछला सीरियल चल रहा था तब लोन लिया था,उसके लिए कई चीज़ों के papers security की तरह बैंक को सौंपे थे..बस सौंप ही दिए..............अब तो सब चीज़ो की फोटो खींच कर रख ली है,वापस तो क्या आएँगी  ??
नहीं सर 50,000 से कम नहीं....."
प्रड्यूसर : 5,000
एक्टर : अरे नहीं सर इतना थोड़े ही होता है
प्रड्यूसर : चलिए फिर कभी काम करेंगे साथ में
एक्टर : सर 10,000 तो साइड रोल के मिल जाते हैं
प्रड्यूसर : चलिए फिर कभी काम करेंगे साथ में
एक्टर : सर मैंने तो मेरी पहली शूट के भी 7000 लिए थे
प्रड्यूसर : चलिए फिर कभी काम करेंगे साथ में
एक्टर : सर मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है,और इतनी फेन following है,मैं कभी भी बिना scene याद किये set पर नहीं जाता....इतने कम में तो मेहनत के पैसे भी नहीं बनते .....
प्रड्यूसर : चलिए फिर कभी काम करेंगे साथ में
एक्टर : सर क्योंकि इस बार आपका भी  budget थोडा  tight है, चलिए मैं 6000 कर सकता हूँ,इससे कम थोड़े ही होता है,फिर तो फ्री में ही करवा लीजिये
प्रड्यूसर : चलिए फिर कभी काम करेंगे साथ में
एक्टर : आप भी क्या सर,छोड़िये बात ही नहीं करनी पैसे की,मैं समझूँगा फ्री में काम किया आपके लिए
प्रड्यूसर : आप फिर सोच लीजिये......... सीरियल में एक्टर की ज़रूरत ही नहीं है आजकल,बॉडी अच्छी हो तो एक्टिंग तो editors flash  डाल डाल के करवा लेते हैं,और आपके बाद भी मुझे 65 लड़कों से मिलना है.......तो क्या करना है फिर....
एक्टर : (मन में) अब तू एक बार सीरियल शुरू हो जाने दे , फिर बताता हूँ.......(शब्दों में) सर चलिये दोस्ती में पैसा थोड़े ही देखते हैं....चलिये जैसा आपको ठीक लगे....contract तैयार हो तो sign कर जाऊँ ???

Contract पढ़ने में ऐसा लगता है,

तू खून नहीं कर सकता,उसकी तुझे क़ानूनन इजाज़त नहीं और मैं खून कर दूँ तो उसकी सज़ा तुझे मिलेगी,मेरा पैसा मेरा,मेरा वक़्त मेरा,मेरा हक़ मेरा ,मेरा निर्णय मेरा,मेरा निर्णय तेरा.....तेरा पैसा मेरा,तेरा वक़्त मेरा,तेरा हक़ मेरा ,अधिकार शब्द अभिनेता के परिच्छेद (clause) से लुप्त (absent) होगा,तुझे रखने का अधिकार मेरा ,तुझे निकालने का अधिकार भी मेरा......आजकल तो ये clause भी है की आप अपनी मर्ज़ी से कभी ये serial नहीं छोड़ सकते,आप को कितना पैसा देना है ये मैं तय करूँगा और नहीं दिया तो उसकी वजह भी मैं तय करूँगा और वो कभी देना भी है कि नहीं ये तो बस मैं ही तय करूँगा....बस 12 घंटे काम करेगा (literally) उससे कितने घंटे और ज़्यादा हो जायेंगे,मैं तय करूँगा,और उसका कोई extra पैसा माँगने पर जो मिलना है वो भी मिलेगा कि नहीं,ये भी मैं तय करूँगा .

तू एक बार खायेगा,13  मिनट बाद खाने के टिफिन वापस बंद कर दिये जाएँगे, दिन में मात्र दो बार लघु शंका (toilet) करेगा,वहां 2 मिनट से ऊपर लगे तो पैसा कटेगा....दीर्घ शंका (potty) जाएगा तो उसके लिये निर्माता से लिखित में आज्ञा लेनी होगी,नाक सिनकना  एवं वायु समाधान 12 घंटे की शिफ्ट पूरी होने के बाद ही निर्माता की आज्ञा से संभव हो पाएगा...

शूटिंग शुरू और कुछ वक़्त बाद......

प्रोडूसर का फ़ोन : अरे यार कहाँ हो 3 तीन घंटे लेट हो.....कल चैनल से फ़ोन आया था.....कि तुम्हारे ट्रैक से TRP बढ़ गई है ........जल्दी पहुँचो....

एक्टर : सर डॉक्टर ने कहा है कि मुझे बवासीर (piles ) हो गई है तो मैं अब घर से नहीं निकल पाऊँगा....मेडिकल certificate में भी ऐसा ही लिखा है.....और घर से अब तभी निकल पाऊँगा जब बवासीर में आराम आएगा......और आराम तभी आएगा जब इलाज होगा,इलाज तभी होगा जब पैसे होंगे.....पैसे तो अब तभी हो सकते हैं जब मेरे पैसे बढ़ेंगे वरना अब बवासीर की तासीर तो नसीर से दर्शन तक सब जानते हैं.........!!! :))....!!!

SHARE IF YOU LIKED ;)